कार्रवाई के दौरान दुकान में केवल पेट्रोल और डीजल ही पाया गया। मौके से निम्न सामग्री जब्त की गई जिसमे

---Advertisement---

⏩*अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर कार्रवाई, बड़ी मात्रा में ईंधन जब्त*

 

*कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया*

 

अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल की बिक्री की सूचना पर ग्राम रक्सा जनपद पंचायत मानपुर में कार्रवाई की गई।

 

⏩प्राप्त जानकारी के अनुसार, नत्थू लाल जायसवाल के मकान में चोरी-छिपे ईंधन की खपत और बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पाया गया कि नत्थू लाल के पुत्र अंकुश जायसवाल द्वारा बंद दुकान के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से पेट्रोल बेचा जा रहा था।

 

⏩पूछताछ में अंकुश जायसवाल ने बताया कि डीजल उनके ट्रैक्टर के उपयोग के लिए लाया जाता है। संबंधित ट्रैक्टर का पंजीयन तीरथ जायसवाल के नाम पर दर्ज है।

 

25-25 लीटर की डीजल से भरी 3 केन,60 लीटर की 1 केन,30 लीटर की 1 केन,3 खाली केन,2 कुप्पी पेट्रोल शामिल है।

 

⏩जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि बंद दुकान के अंदर से ही पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री की जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा समस्त ईंधन जब्त कर लिया गया तथा विधिवत मौका पंचनामा तैयार किया गया।प्रशासन ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की


बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment