शहडोल
जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन शहडोल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सर्वप्रथम नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्वलित किया गया तथा उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, शिक्षा, विज्ञान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उन्होंने देश में बड़े बांधों, उद्योगों, वैज्ञानिक संस्थानों एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। नेहरू जी सदैव देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे के पक्षधर रहे और उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि नेहरू जी की विचारधारा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और संविधान की रक्षा के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा के कार्य करती रहेगी।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामनरेश तिवारी,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, जिला सचिव रमेश जायसवाल, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, जिला महामंत्री शिव शंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद जैन,पार्षद हीरालाल प्रजापती, जन समस्या निवारण जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,पूर्व पार्षद ओम प्रकाश चौधरी,संजय पटेल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक जी
प्रकाशनार्थ







































































