जयंती माता मंदिर चोरी का 8 दिन में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
अमझेरा, धार ग्राम जयंतीमाता स्थित जयंती माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 8 दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है
घटना 27 सितंबर की है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट, कंदोरा, झुमके, तीन चांदी के छत्र और दानपेटी की नगदी चुरा ली थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमझेरा में अपराध क्र. 324/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था
अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन, एएसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना पर 7 अक्टूबर को मांगोद-कानवन रोड स्थित भरावदा फाटे से संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी स्वीकार की
गिरफ्तार आरोपी मगरसिंह पिता जालमसिंह मेडा 40 वर्ष, नूरसिंह उर्फ नूरू पिता जालमसिंह मेडा 30 वर्ष और बाजू उर्फ बहादूर पिता वालसिंह सप्निया 31 वर्ष सभी निवासी चुन्पिया आम्बापुर, थाना टांडा के हैं। आरोपियों से 3 चांदी के छत्र, 1 चांदी का मुकुट, 1 जोड़ी झुमके, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल MP09ZP0956 तथा औजार जब्त किए गए
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चांदी का कंदोरा बड़कच्छ निवासी नूरसिंह को बेचने के लिए दिया है, जो फरार है। उसकी तलाश जारी है



































































