जन्मदिन पर पौधारोपण कर हरि मौर्य ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधे लगाए, ऑक्सीजन लाए और धरती को हरा-भरा बनाएं
अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 निवासी समाजसेवी हरि मौर्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ ही लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हरि मौर्य ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि धरती भी हरी-भरी और सुंदर बनती है
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।उन्होंने कहा कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह अथवा किसी भी शुभ अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया जा सकता है। इस तरह के प्रयासों से समाज में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा
हरि मौर्य ने लोगों से आह्वान किया कि “पौधे लगाएं, ऑक्सीजन लाएं और धरती को हरा-भरा बनाएं” के संकल्प के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण करें
जन्मदिन पर पौधारोपण कर हरि मौर्य ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Tuesday, August 25, 2026 9:06 AM




























































