जन्माष्टमी पर यादव समाज मनायेगा भव्य उत्सव शोभायात्रा और रात्रिकालीन जागरण होगा आकर्षण

---Advertisement---

जन्माष्टमी पर यादव समाज मनायेगा भव्य उत्सव

शोभायात्रा और रात्रिकालीन जागरण होगा आकर्षण

मनेन्द्रगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सर्व यादव समाज मनेन्द्रगढ़ की बैठक श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाने के लिये कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की

तय कार्यक्रम के अनुसार जन्माष्टमी के दिन सुबह 9 बजे श्रीकृष्ण भगवान की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें समाज के युवा और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी

शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी

शाम 7 बजे से रात्रिकालीन जागरण का आयोजन किया जायेगा। भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जायेगा

बैठक में सर्व यादव समाज मनेन्द्रगढ़ नगर अध्यक्ष वाशु यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गोपी यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा मनेन्द्रगढ़ जिला अध्यक्ष गंगा यादव, मीडिया प्रभारी शिव नारायण यादव सहित नीरज यादव, जितेन यादव, नागेश्वर यादव, बसंत यादव, रवि यादव, शंकर यादव, वीरेंद्र यादव, कमल यादव, आदित्य यादव सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे

समाज के पदाधिकारियों ने नगरवासियों और समाज के लोगों से जन्माष्टमी के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment