जनकपुर में दिनदहाड़े कार का कांच तोड़ 4.25 लाख पार

---Advertisement---

 

दो संदिग्धों पर एमसीबी पुलिस ने किया इनाम घोषित

एमसीबी। जनकपुर थाना क्षेत्र में बैंक से रकम निकालने के बाद कार में रखे 4 लाख 25 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिये 5 हजार का इनाम घोषित किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार खिरकी निवासी ध्रुव यादव ने जनकपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से बड़ी रकम निकाली थी। बैंक से निकलने के बाद उन्होंने नकदी कार की सामने वाली सीट पर रखी थी और कुछ देर के लिये कहीं चले गये। इसी बीच अज्ञात बदमाशों द्वारा कार का शीशा तोड़कर बैग में रखी पूरी रकम लेकर फरार हो गये।
जांच के दौरान पुलिस ने दो संभावित आरोपियों की पहचान की है। इनमें पिंटू यादव पिता मोहन यादव निवासी न्यूटोला जुबलीगंज वार्ड क्रमांक 01 थाना कोढ़ा जिला कटिहार (बिहार) और सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर पिता रामश्याम निवासी भेलगांव थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) शामिल हैं। पुलिस टीम दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा उनसे संबंधित महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है साथ ही पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी। जनकपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि संदिग्धों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment