जनगणना प्रचार रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

---Advertisement---

जनगणना प्रचार रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अनूपपुर, 21 मई 2026/ जिले में जनगणना कार्य के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनगणना प्रचार रथ को कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

   इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि जनगणना देश के विकास एवं योजनाओं की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें और प्रगणकों को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं।

प्रचार रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं आवश्यक जानकारी से अवगत कराएगा। रथ के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि जनगणना में दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल, जनगणना नोडल अधिकारी श्री महेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment