जनगणना- 2026 ——————- जनगणना का स्वगणना पत्रक भरने ट्रेनर ने दी जानकारी

---Advertisement---

अनूपपुर 24 अप्रैल 2026/ भारत की जनगणना- 2026 के संदर्भ में ऑनलाइन स्व गणना प्रपत्र भरने के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जनगणना निदेशालय भोपाल के प्रशिक्षक द्वारा जन जागरूकता के तहत जानकारी दी गई।

जिला पंचायत सभागार में महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी तथा सहयोगी हेतु जिला स्तरीय दावा आपत्ति के लिए जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों को जनगणना के स्वगणना पत्रक भरकर ऑनलाइन क्रमांक को संधारित कर जनगणना के सर्वे के लिए आने वाले कार्मिक को उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बताया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी तथा जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति श्री भूपेंद्र सिंह, महिला बाल विकास विभाग के जिला परियोजना समन्वयक श्री विनोद परस्ते तथा सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 24, 2026

April 24, 2026

April 24, 2026

April 24, 2026

April 24, 2026

April 24, 2026

Leave a Comment