जनआक्रोश के आगे झुकी कंपनी, 3 घंटे के बाद पीड़ित परिवार को 3 लाख की सहायता मनेन्द्रगढ़ में सड़क हादसे के बाद उबाल, कांग्रेस के हस्तक्षेप से बनी सहमति

---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़। ग्राम परसगढ़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। ग्राम बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार रोककर न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। देखते ही देखते मामला संवेदनशील हो गया और इलाके में भारी तनाव की स्थिति बन गई।

सुबह से ही कांग्रेस नेता सौरव मिश्रा पीड़ित परिवार के साथ डटे रहे। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया। बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी हरकत में आया और कंपनी प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कंपनी के अधिकारी पहुंचे। मौके पर हुई बातचीत में पीड़ित परिवार के लिये तत्काल सहायता, बीमा क्लेम में तेजी और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की मांग रखी गई।

आखिरकार दबाव के आगे कंपनी को झुकना पड़ा और मृतक के पिता धन सिंह को 3 लाख रुपयों की नगद सहायता दी गई साथ ही कंपनी ने भरोसा दिलाया कि आगे बीमा प्रक्रिया पूरी कराकर अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जायेगा।

इससे पहले पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर प्रशासन पर कार्यवाही के लिये दबाव बनाया था। उन्होंने साफ कहा कि यह केवल शुरुआत है जब तक पीड़ित परिवार को पूरा न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिससे माहौल लगातार गरमाया रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाई।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ एक हादसे की नहीं बल्कि जिम्मेदारी तय करने और न्याय सुनिश्चित करने की है और इसके लिये हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment