जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत बागन जलाशय के अक्वाडक्ट की मरम्मत का कार्य पूर्ण अब किसानों के खेतों तक निर्बाध रूप से पहुँचेगा सिंचाई के लिए पानी

---Advertisement---

‘

 

अनूपपुर, 20 अप्रैल 2026 / राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत जिले की जल संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुष्पराजगढ़ विकासखंड के अंतर्गत बागन जलाशय की मुख्य नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त अक्वाडक्ट (जलसेतु) के जीर्णोद्धार का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि बागन जलाशय के अक्वाडक्ट के क्षतिग्रस्त होने के कारण नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुँचने में तकनीकी बाधा आ रही थी, जिससे स्थानीय कृषक सिंचाई हेतु चिंतित थे। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा दिए गए विशेष निर्देशों के परिपालन में जल संसाधन विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अक्वाडक्ट की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराया है। कार्य पूर्ण होने से अब नहर के टेल-एंड तक पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई है।

 

कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा है कि जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों, तालाबों और नहरों का पुनरुद्धार प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समस्त जल संरचनाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर उनके सुदृढ़ीकरण के कार्य मानकों के अनुरूप पूर्ण करें, ताकि जिले के सिंचाई रकबे में निरंतर वृद्धि हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment