जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की पूर्णता 15 जून तक सुनिश्चित की जाए -कलेक्टर

---Advertisement---

 

संचालित गौशाला की रिक्त भूमि पर पशु चारागाह विकसित किया जाए- कलेक्टर

पंचायत क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के निर्माण कार्यों पर कार्रवाई की जाए- कलेक्टर

अनूपपुर 20 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खेत तालाब के प्रगतिरत कार्यों को अभियान मोड मे पूर्णता 15 जून तक सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अमर साय राम, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के योजना प्रभारी, आजीविका मिशन के डीपीएम, सहायक यंत्री,उप यंत्री एवं अन्य संबंधित जन उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने निर्माण कार्य स्थल पर कार्य से संबंधित स्टैंडर्ड साइज का साइन बोर्ड आवश्यक रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एक बगिया मां के नाम पौधारोपण कार्य की समीक्षा करते हुए पौधों की जीवंतता तथा सुरक्षा की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने व हितग्राहियों को मोटिवेट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संचालित गौशालाओं की रिक्त भूमि पर गौशाला के पशुओं के लिए बरसिंग घास तथा उद्यान विभाग के समन्वय से जल वायु के अनुरूप अन्य उन्नत पशु आहार सामग्री के उत्पादन के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जनमन तथा आवास प्लस स्वीकृत आवासों की समीक्षा में आवासों की पूर्णता कलस्टर इंजीनियर को पीसीओ वार लक्ष्य के अनुरूप कराने तथा आवास निर्माण में शिथिलता बरतने वाले हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर स्वीकृत आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने पुष्पराजगढ़ जनपद मुख्यालय के ग्राम किरगी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसटीपी स्थापना तथा अमरकंटक नगरीय क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के स्थापना संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई (वाटरशेड) योजना,ग्राम पंचायत द्वारा भवन अनुज्ञा संपत्ति कर वह पंचायत के आय में वृद्धि के संबंध में निर्देश देते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्माण कार्यों में बिना अनुमति कार्य होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बगैर अनुमति निर्माण होने तथा किसी तरह की दुर्घटना होने पर सेक्टर इंजीनियर पर कार्यवाही की जाएगी समीक्षा बैठक में नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना मद के कार्य मे प्रगति लाने तथा,पांचवा व पन्द्रहवां वित्त आयोग मद के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment