जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निर्मित किए जा रहे खेत तालाब संरचनाओं का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 1मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 01, छोहरी, परौड़, तितरीपोडी क्षेत्र का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित खेत तालाब तथा जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

 

भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि ग्वाल, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा रावेन्द्र पटेल,डॉ उमेश द्विवेदी सहायक यंत्री रमेश पाण्डेय, उप यंत्री नेहा सिंह परिहार, स्वच्छ भारत अभियान के ब्लॉक समन्वयक अंकुर सिंह तथा संबंधित ग्राम पंचायतो के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।

 

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम पंचायत पयारी में निर्मित गौशाला तथा हितग्राही वेदमती मेहरा के खेत तालाब का अवलोकन किया खेत तालाब का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक को दो दिवस में आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत छोहरी में मनरेगा योजना अंतर्गत हितग्राही ईश्वर सिंह के खेत तालाब निर्माण तथा ग्राम पंचायत पडौर में हितग्राही राम सिंह तथा ग्राम पंचायत तितरीपोडी मे खेत तालाब का अवलोकन करते हुए ग्राम पंचायत अमले को कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए निर्धारित मानक तथा गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य की पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

छोहरी के बैगान टोला में नल जल योजना का लिया जायजा

 

जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत छोहरी में बैगान टोला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल की उपलब्धता का परीक्षण किया गया तथा संबंधित नल जल उपभोक्ताओं से चर्चा कर पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment