जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 झिलमिल जलाशय की नहरों का होगा कायाकल्प, 

---Advertisement---

 

 

किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई लाभ

 

अनूपपुर 20 अप्रैल 2026/ जिले के आदिवासी बहुल विकासखंड पुष्पराजगढ़ में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झिलमिल जलाशय की नहरों के सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्य को गति दी जा रही है।

 

झिलमिल जलाशय से निकलने वाली नहरों के व्यवस्थित निर्माण और मरम्मत कार्य होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ पहुँचेगा। वर्तमान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए अंतिम छोर (Tail end) के खेतों तक पानी पहुँच सके।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नहर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की समय-सीमा और गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया कि सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ीकरण ग्रामीण विकास की प्राथमिकता है। झिलमिल जलाशय की नहरों के सक्रिय होने से पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इससे भू-जल स्तर में भी सुधार होगा, जो क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment