जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’’  ग्राम दैखल के मौहार तालाब घाट पर आयोजित किया गया सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 05 मई 2026/ जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संरक्षण की दिशा में आज विकासखंड अनूपपुर के ग्राम दैखल में ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। सेक्टर क्रमांक 01 के अंतर्गत आने वाले ग्राम दैखल के मौहार तालाब घाट पर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पारंपरिक जल स्त्रोतों का संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना था। इस अभियान में नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समितियों और सीएमसीएलडीपी के छात्र स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई।

 

अभियान के दौरान विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तालाब के गहरीकरण एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान किया। तालाब परिसर से जलकुंभी हटाने और किनारों की सफाई करने के साथ-साथ जलभराव क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से गहरीकरण का कार्य उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। श्रमदान का यह मॉडल न केवल जल संकट के समाधान में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर पर्यावरण जागरूकता का नया संचार भी कर रहा है।

 

इस महत्वपूर्ण आयोजन में ‘‘राम किशोर जन उत्थान समिति’’ के सचिव श्री नागेंद्र सिंह, परामर्शदाता श्रीमती शारदा चौरसिया सहित पयारी, बम्हनी और अनूपपुर की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने जल स्त्रोतों के दीर्घकालिक संरक्षण और संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment