जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’’ अनूपपुर जिले में दीवार लेखन के माध्यम से दिया जा रहा है जल संरक्षण का संदेश

---Advertisement---

 

अनूपपुर 16 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, अनूपपुर द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेशव्यापी ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’’ के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के समस्त विकासखंडों में दीवार लेखन के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में जिले की सक्रिय नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की है। जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर जल संरक्षण पर केंद्रित आकर्षक नारे लिखकर नागरिकों को जल की महत्ता समझाई जा रही है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक जल स्त्रोतों जैसे कुआं, बावड़ी, नदी और तालाबों के संरक्षण के प्रति समाज में चेतना जागृत करना है। दीवार लेखन के माध्यम से ‘‘जल है तो कल है’’ और ‘‘खेत का पानी खेत में’’ जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक जल संग्रहण सुनिश्चित किया जा सके।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने बताया कि ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ केवल एक शासकीय कार्यक्रम न रहकर अब एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। विद्यार्थी और समितियाँ न केवल दीवार लेखन कर रही हैं, बल्कि ग्रामीणों को जल शपथ दिलाकर उन्हें अपने आसपास के जल निकायों को स्वच्छ रखने हेतु भी संकल्पित कर रही हैं।

जिले के विकासखण्ड अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी और पुष्पराजगढ़ में यह गतिविधियां निरंतर जारी है, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment