जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी।

---Advertisement---

शहडोल।

उन्होंने कहा कि नीट-सीबीएसई विवाद, किसानों को समय पर खाद एवं बिजली नहीं मिलने, उज्जैन भूमि प्रकरण, महाकाल लोक और अन्य मामलों में सरकार जवाब देने में विफल रही है। कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।

कांग्रेस जल्द ही एक डिजिटल पोर्टल भी शुरू करेगी, जहां नागरिक भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग से जुड़ी जानकारी गोपनीय रूप से साझा कर सकेंगे।

आंदोलन के तहत पत्रकार वार्ताएं, “छात्रों की गूंज” अभियान, 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक Gen Z Cyclothon, 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव तथा जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में विशाल जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा एवं नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय उपस्थित रहे।

बाइट – अजय अवस्थी, ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment