जिला कांग्रेस अनुपपुर के समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 

---Advertisement---

 

विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, अनुशासन समिति गठन व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन पर बनी सहमति, भाजपा पूर्व पार्षद व भाजपा युवा नेता को दिलाई गई कांग्रेस की सदस्यता, गेहूं व सभी रवि फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के जिला समन्वय समिति की बैठक आज दिनांक 26 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें जिले एवं कांग्रेस संगठन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और सहमति बनी एवं अनुशासन समिति गठन करने के लिए तथा जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई और सहमति बनी। अगले माह मई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति के समक्ष भाजपा के पूर्व पार्षद अंकित सोनी एवं भाजपा युवा नेता सर्वेश पांडेय द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित समन्वय समिति के सदस्यों ने पूर्व पार्षद अंकित सोनी एवं भाजपा युवा नेता सर्वेश पांडेय का आवेदन स्वीकार करते हुए विचार विमर्श कर, आपसी सहमति बनाकर भाजपा पूर्व पार्षद अंकित सोनी एवं भाजपा युवा नेता सर्वेश पांडेय को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। तत्पश्चात समन्वय समिति की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर पहुंच गेहूं व सभी रवि फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, कांग्रेस गौ संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष एड. इस्तियाक अहमद, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष मार्को, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजन राठौर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राम बालक चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी धरमदास, मुख्यरूप से उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment