इंडिया फेरस वीक में सीएमडी बीसीसीएल ने कोकिंग कोयला उपभोक्ताओं से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति और पारदर्शी कोयला आपूर्ति शृंखला पर दिया जोर

---Advertisement---

BigMint द्वारा कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय (19-21 अगस्त) BigMint India Ferrous Week 2026 के दूसरे दिन आज सीएमडी बीसीसीएल श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने कोकिंग कोयला उपभोक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। कार्यक्रम में इस्पात एवं अन्य संबद्ध उद्योगों से जुड़े उपभोक्ताओं तथा ferrous उद्योग के विभिन्न हितधारकों की व्यापक भागीदारी रही।

यह उपभोक्ता संवाद BCCL और उसके उपभोक्ताओं के बीच प्रत्यक्ष एवं सार्थक संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं, कोयले की गुणवत्ता, आपूर्ति व्यवस्था, बाजार की आवश्यकताओं तथा दीर्घकालिक ग्राहक संबंधों को और सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा इस्पात एवं ferrous उद्योग की आवश्यकताओं को समझने तथा उनके अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर उपभोक्ताओं ने अवैध खनन तथा अनधिकृत कोयला निकासी पर अंकुश लगाने की दिशा में सीएमडी एवं बीसीसीएल द्वारा किए जा रहे सक्रिय एवं सतत प्रयासों की सराहना की। उपभाक्ताओं ने इन प्रयासों  को कंपनी के मूल्यवान संसाधनों की सुरक्षा, खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, जिम्मेदार खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने तथा कोयला आपूर्ति शृंखला में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने उपभोक्ताओं के साथ संवाद के दौरान इस बात पर जोर दिया कि औपचारिक, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कोयला आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने की जिम्मेदारी केवल उत्पादकों की ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की भी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से व्यापक राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवैध व्यापारियों अथवा अनधिकृत स्रोतों से कोयला खरीदने से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार एवं अधिकृत स्रोतों से कोयले की खरीद न केवल पारदर्शी आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि अवैध खनन को हतोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप उद्योग के सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती औद्योगिक एवं इस्पात उत्पादन क्षमता के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की उपलब्धता को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में उत्पादक और उपभोक्ता दोनों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और विश्वास दीर्घकालिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सीएमडी श्री अग्रवाल ने बीसीसीएल के उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए गुणवत्तापूर्ण कोयला, विश्वसनीय आपूर्ति, परिचालन दक्षता तथा उपभोक्ताओं के साथ निरंतर एवं उत्तरदायी संवाद पर कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही, उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कंपनी के संसाधनों की सुरक्षा के साथ-साथ एक अधिक व्यवस्थित, जिम्मेदार और टिकाऊ खनन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए भी आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि BigMint India Ferrous Week 2026 का आयोजन 19 से 21 अगस्त 2026 तक कोलकाता में किया जा रहा है। यह आयोजन ferrous value chain से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों – कच्चे माल, इस्पात निर्माण, कोयला, व्यापार, लॉजिस्टिक्स, प्रौद्योगिकी और बाजार संबंधी विषयों पर केंद्रित संवाद का मंच है। कल दिनांक 19.08.26 को कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने ‘BCCL: Enhancing Domestic Coking Coal Availability for Viksit Bharat’ विषय पर आयोजित सत्र में बतौर सम्मानित वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि अपने विचार साझा किए।

BCCL घरेलू कोकिंग कोयले की उपलब्धता को मजबूत करने, कोयले की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विश्वसनीय आपूर्ति, जिम्मेदार खनन तथा उपभोक्ताओं के साथ मजबूत और पारदर्शी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी के ये प्रयास देश की इस्पात निर्माण क्षमता को आवश्यक समर्थन प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment