हसदेव नदी चेक डैम में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

---Advertisement---

 

जांच में जुटी झगराखाण्ड

पुलिस

 

एमसीबी। जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदूडांड स्थित हसदेव नदी चेक डैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद शरीफ उम्र 37 वर्ष पिता हुकुम दीन निवासी मन्नत लाल, जिला उधमपुर जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमान बनकर आया हुआ था। इसी दौरान वह तेंदूडांड स्थित हसदेव नदी चेक डैम में नहाने गया था जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही झगराखाण्ड थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment