हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त को जिला मुख्यालय में निकलेगी तिरंगा रैली

---Advertisement---

 

सामतपुर तिराहा से रेलवे स्टेशन तक निकलेगी रैली, नागरिकों से सहभागिता की अपील

अनूपपुर 08 अगस्त 2026/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय अनूपपुर में 9 अगस्त 2026 को तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली दोपहर 12 बजे सामतपुर तिराहा से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन तक निकाली जाएगी। रैली में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी,पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, एवं आम नागरिको से सहभागिता की अपील की गई है।

 

एसडीएम ने बताया है कि तिरंगा रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

 

एसडीएम सुश्री अग्रवाल ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगा फहराते हुए अपना छायाचित्र अपलोड कर अभियान में सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार, पड़ोसियों एवं अन्य लोगों को भी अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment