हाईवे पर स्कूटी सवार तस्कर दबोचा, 2.05 किलो गांजा जब्त

---Advertisement---

हाईवे पर स्कूटी सवार तस्कर दबोचा, 2.05 किलो गांजा जब्त

कोतमा पुलिस की कार्रवाई, 90 हजार रुपए का गांजा और वाहन जब्त, सप्लायर की तलाश जारी

अनूपपुर। जिले की कोतमा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.050 किलोग्राम गांजा और एक स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई की रात कोतमा हाईवे रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बुढ़ानपुर की ओर से आ रहा स्कूटी चालक पुलिस चेकिंग देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल सोनी, निवासी पुरानी बस्ती कोतमा बताया।

तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से खाकी रंग के दो पैकेट मिले, जिनमें 2.050 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर लगभग 30 हजार रुपए कीमत का गांजा और 60 हजार रुपए कीमत की स्कूटी जब्त की गई।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा रज्जू उर्फ राजेन्द्र द्विवेदी, निवासी वार्ड क्रमांक-4 कोतमा से लाने की जानकारी दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

कार्रवाई में रत्नांबर शुक्ल, सुखीनंद यादव, रामनारायण तिवारी, रामखेलावन, कपिल उइके, सुरेंद्र सिंह और अभय त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment