अनूपपुर 12 जून 2026/ शासन द्वारा जिले में 12 से 18 जून की अवधि में ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुक्रम में जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम सकरा, जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम बदरा, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम निगवानी, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम भवनीभंवर में 13 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद कार्यालय पसान तथा नगर परिषद कार्यालय अमरकंटक में 13 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।





































