ग्राम निगौरा में श्रमदान के माध्‍यम से बोरी बंधान कर दिया गया जल संरक्षण का संदेश 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 27 अप्रैल 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत “जल स्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था आनंदम सोशल वेलफेयर सोसायटी धनगवां पूर्वी द्वारा विकासखण्‍ड जैतहरी के ग्राम निगौरा में जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान का कार्य किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि बोरी बंधान हो जाने से जल को रोकने पर पशु-पक्षियों के पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही भू-जल स्तर में भी सुधार होगा।

 

इस दौरान जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री फते सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छातापटपर तथा मुंडा के पदाधिकारी, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं, सीएम इंटर्न सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने नदी में श्रमदान के माध्‍यम से बोरी बंधान किया और ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment