ग्राम कोटमी में पट्टे की भूमि का सीमांकन न कर पटवारी ने किया टालमटोल प्रार्थी परेशान कलेक्टर की शिकायत

---Advertisement---

 

अनूपपुर/ जिला अनूपपुर ग्राम कोटमी में पट्टे की भूमि का सीमांकन कराने के लिए आवेदन करने वाले प्रार्थी प्रीतम सिंह को पटवारी की टालमटोल से निराशा हाथ लगी है। प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने ग्राम कोटमी, हल्का पटवारी धुरवासिन, तहसील पसान में स्थित अपनी पट्टे की भूमि (खसरा क्रमांक 17, 155, 115, 76, 75, 167, 91, 200) का सीमांकन कराने के लिए लोक सेवा केंद्र अनूपपुर के माध्यम से 23 अप्रैल 2026 को आवेदन किया था।

 

प्रार्थी के अनुसार, उनके आवेदन का पंजीयन क्रमांक RS/461/0736/3831/2026 है, जो विधिवत प्रस्तुत किया जा चुका है। बावजूद इसके, हल्का पटवारी धुरवासिन द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है। प्रार्थी का आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद पटवारी ने सीमांकन का कार्य निर्धारित समय-सीमा 05 जून 2026 तक पूरा नहीं किया, जिससे अब समय सीमा समाप्त हो चुकी है प्रीतम सिंह ने इस संबंध में कलेक्टर से गुहार लगाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment