गोवर्धन पूजा प्रसंग में झूम उठा कोयलांचल, भक्ति रस में सराबोर हुए हजारों श्रद्धालु

---Advertisement---

गोवर्धन पूजा प्रसंग में झूम उठा कोयलांचल, भक्ति रस में सराबोर हुए हजारों श्रद्धालु

जमुना-कोतमा। कोयलांचल क्षेत्र इन दिनों धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के रंग में रंगा हुआ है। वार्ड क्रमांक 07, भालूमाड़ा थाना के पास पसान स्थित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा एवं श्रीमती सीता मिश्रा के निवास पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया है, जहां “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयघोष लगातार गूंज रहे हैं

दिनांक 17 मई 2026 को कथा के दौरान गोवर्धन पूजा प्रसंग का अत्यंत अद्भुत एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। विख्यात कथावाचक आचार्य पं. धर्मेन्द्र अवस्थी जी ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर भक्तों की रक्षा करने की कथा सुनाई, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा एवं संगीतमय भजनों पर हजारों श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते और नृत्य करते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला

आज दिनांक 18 मई 2026 को रुक्मणी विवाह प्रसंग का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें अपार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल को आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया गया है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की जा रही है

मुख्य यजमान भगवानदास मिश्रा एवं श्रीमती भागवती मिश्रा ने बताया कि कथा आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजन में परिवार एवं क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है

आचार्य पं. धर्मेन्द्र अवस्थी जी मूल रूप से चित्रकूट धाम से जुड़े हुए हैं। श्रद्धालु उनके यूट्यूब चैनल “आचार्य धर्मेंद्र अवस्थी जी” के माध्यम से भी कथा श्रवण कर सकते हैं। संपर्क हेतु मोबाइल नंबर +91 79-74147774 जारी किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment