घोड़ा चौपाटी से शहीद चौक तक हटाया अतिक्रमण, 17 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

---Advertisement---

नगर पालिका की बड़ी कार्यवाही

घोड़ा चौपाटी से शहीद चौक तक हटाया अतिक्रमण, 17 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुंवर विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई गई। यह कार्यवाही शहर के मुख्य चौराहे घोड़ा चौपाटी से प्रारंभ होकर आदर्श रोड होते हुए शहीद चौक पर संपन्न हुई।
लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस सघन कार्यवाही के दौरान मुख्य मार्गों पर पथ विक्रेताओं द्वारा फुटपाथ से आगे सड़क पर लगाई गई दुकानों को पीछे करवाया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सिंह ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी सीमा में ही व्यवसाय करें ताकि आवागमन में बाधा न हो। साथ ही, मार्ग पर गंदगी फैलाने वाले विक्रेताओं को समझाइश दी गई और भविष्य में चालानी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध भी कड़ा रुख अपनाया गया। विभिन्न दुकानों और विक्रेताओं से कुल 17 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस पूरी मुहिम के दौरान नगर पालिका का अमला मुख्य रूप से मौजूद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment