गणेश उत्सव और कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

गणेश उत्सव और कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

आगामी व्यवस्थाओं पर बनी सहमति

मनेन्द्रगढ़। आगामी गणेश उत्सव और कृष्ण जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना सिटी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, आयोजन समितियों, पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, तहसीलदार श्रुति धुर्वे, थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सम्मानीय पत्रकार और नागरिक उपस्थित रहे। आगामी पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई

बैठक में गणेश पूजा के लिये स्थापित किये जाने वाले पंडालों को चिन्हित और चयनित करने के साथ आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देशों पर चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया

पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सभी समितियों एवं नागरिकों से आपसी समन्वय बनाये रखने और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संयमित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया ताकि पर्व के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो

विसर्जन कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिये विसर्जन मार्ग का रूट चार्ट जारी करने को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजन समितियों से निर्धारित मार्ग और व्यवस्थाओं का पालन करने तथा किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित ना होने देने का आग्रह किया

बैठक के माध्यम से प्रशासन एवं पुलिस ने आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश देते हुए आयोजन समितियों और नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा जताई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 2, 2026

September 1, 2026

September 1, 2026

September 1, 2026

September 1, 2026

September 1, 2026

Leave a Comment