‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत 5100 हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।

---Advertisement---

शहडोल:

 

 

शहडोल, 27 अप्रैल 2026

 

जिले में ‘गौ सेवा – राष्ट्र सेवा’ के संदेश को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत सोमवार को 5100 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन शहडोल के माननीय तहसीलदार को सौंपा गया। यह ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित किया गया है, जिसमें गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है।

पुराना बस स्टैंड स्थित भगत सिंह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10:30 बजे बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौ-भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व है। अतः गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति एवं प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

अभियान के प्रमुख बिंदु निम्न हैं—

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग

गौशालाओं के संरक्षण एवं विकास के लिए विशेष योजनाएं

गौवंश के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल की सुदृढ़ व्यवस्था

गौ सेवा के प्रति जन-जागरूकता का विस्तार

कार्यक्रम में उपस्थित सिल्लू रजक ने कहा कि गौ सेवा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा हुआ दायित्व है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल मेंa सिल्लू रजक विकाश जोतवानी अमन यादव सिद्धांत रजक खुशी सोनी मुकेश दुवेदी धीरू मिश्रा रिंकू वर्मन पंकज तिवारी विश्वनाथ दुवे प्रवीण नामदेव गोलू सोनी आदि जोतवानी खुशी केवट परी जोतवानी राकेश यादव हर्षित सिद्धू वर्मन शामिल रहे, जिन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि जनभावना को गंभीरता से लेते हुए इसे शासन स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। तहसीलदार कार्यालय द्वारा ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार अग्रेषित करने का आश्वासन दिया गया।

अभियान से जुड़े आयोजकों सिल्लू रजक विकाश जोतवानी ने बताया कि भविष्य में भी इस विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान एवं जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जोड़ा जा सके।

“गौ माता का सम्मान — राष्ट्र का अभिमान”

“गौ माता की सेवा — हमारा धर्म, हमारा कर्तव्य”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment