- कलेक्टर ने आदेश पालन के दिए निर्देश
अनूपपुर 28 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रत्नाकर झा ने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को अनूपपुर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान जिले में मदिरा का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 को कम्पोजिट मदिरा दुकानों के बंद होने के निर्धारित समय रात्रि 11:30 बजे से 2 अक्टूबर 2026 को संपूर्ण दिवस जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें एवं देशी मदिरा भाण्डागार बंद रहेंगे।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने शुष्क दिवस के दौरान आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है।







































































