एसईसीएल समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह “21 डेज़ ऑफ फन, फिटनेस एंड लर्निंग” थीम पर 21 दिवसीय रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन

---Advertisement---

एसईसीएल समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

“21 डेज़ ऑफ फन, फिटनेस एंड लर्निंग” थीम पर 21 दिवसीय रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन

(एसईसीएल) द्वारा कर्मचारियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित “एसईसीएल समर कैंप 2026” का सोमवार को बिलासपुर स्थित मुख्यालय में भव्य शुभारंभ हुआ। एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ “21 डेज़ ऑफ फन, फिटनेस एंड लर्निंग” थीम पर आधारित इस विशेष समर कैंप की शुरुआत हुई। यह 21 दिवसीय कैंप 18 मई से 10 जून 2026 तक एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी प्रतिनिधि, वेलफेयर कमेटी, एससी/एसटी काउंसिल तथा सिस्टा एवं ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास संवर्धन तथा रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति एवं नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए फिटनेस एवं खेलकूद, कला एवं शिल्प, संगीत, नृत्य, रोबोटिक्स, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक गतिविधियाँ तथा विभिन्न शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नई विधाओं को सीखने तथा नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। रंगारंग वातावरण और रचनात्मक गतिविधियों ने पूरे परिसर को आनंद एवं सकारात्मकता से भर दिया। एसईसीएल प्रबंधन की यह पहल कर्मचारियों के परिवारों के समग्र विकास एवं बच्चों की प्रतिभा संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment