एसईसीएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: खनन विभाग के 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने खनन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कार्यकारी स्थापना विभाग द्वारा 19 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार जीएम (माइनिंग) अतुल एस.बी. सिंह को एसएएम कुसमुंडा ओसी से बिश्रामपुर क्षेत्र में जीएम (ऑपरेशन) बनाया गया है। अरविंद के.आर. रॉय को कुसमुंडा क्षेत्र से एसएएम कुसमुंडा ओसी तथा गिरीश कुमार राय को बिश्रामपुर क्षेत्र से जीएम (ऑपरेशन) एवं एसओ (पी एंड पी), कुसमुंडा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार राकेश कुमार को गेवरा ओसी से सोहागपुर क्षेत्र, मितेश मधुप को दीपका क्षेत्र से प्रबंधक दीपका ओसी, उमेश कुमार को दीपका ओसी से प्रबंधक गेवरा ओसी, विनोद बी को झिरिया यूजी, हसदेव क्षेत्र से एसओ (एल एंड आर), दीपका क्षेत्र तथा रंजीत कुमार ध्रुवा को जोहिला क्षेत्र से प्रबंधक झिरिया यूजी, हसदेव क्षेत्र पदस्थ किया गया है।
आदेश में सभी अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर संबंधित क्षेत्र के एजीएम (कार्मिक) को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के 15 दिनों के भीतर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन PRIDE भरने एवं संबंधित पीएमएस नोडल अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया है। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।
































