एसडीएम बाँधवगढ़ ने उमरार डेम का किया निरीक्षण

---Advertisement---

मछुआरों को वितरित की लाइफ जैकेट

 

उमरिया 13 जून। एसडीएम बाँधवगढ़ अम्बिकेश प्रताप सिंह ने उमरार डेम का निरीक्षण कर वहां संचालित मत्स्य समिति के मछुआरों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मछुआरों से शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, योजनाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।

एसडीएम ने मछुआरों को जलाशय में कार्य करते समय सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल एवं गहरे जल क्षेत्रों में कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने मछुआरों को लाइफ जैकेट वितरित करते हुए निर्देश दिए कि वे नाव संचालन एवं मछली पकड़ने के दौरान अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनें।

उन्होंने कहा कि छोटी सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है। शासन का उद्देश्य मछुआरों की आजीविका के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। मछुआरों ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा सामग्री के लिए आभार व्यक्त किया तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग से जी एस लाल एवं समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment