एपीसी से जुड़े विभाग दारसागर एवं भाद में किसानों को चिन्हित कर करें क्लस्टर डेवलप-कलेक्टर 

---Advertisement---

 

जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से किया जाए सुनिश्चित-कलेक्टर

 

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर अधिकारी तत्परता से करें कार्यवाही-कलेक्टर

 

कलेक्टर श्री पंचोली ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

 

अनूपपुर 18 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने निर्देश दिए कि जिले की ग्राम पंचायत दारसागर एवं भाद के किसानों को चिन्हित कर क्लस्टर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि एपीसी से जुड़े विभाग उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन एवं कृषि विभाग अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं तथा उन्हें कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें। उन्होंने किसानों को पॉलीहाउस परियोजना सहित मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

 

कलेक्टर श्री पंचोली ने जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति नियमित एवं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को आपूर्ति व्यवस्था की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जिलेवासियों से अपील की कि वाहनों का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें, ताकि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं रुचि लेकर शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित करें तथा शिकायतों का निराकरण कर गुणवत्तापूर्ण जवाब दर्ज कराएं। इस दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड की अद्यतन स्थिति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं विलोपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना तथा विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों सहित विभिन्न विभागों के प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जल दर्पण पोर्टल पर रोजगार सहायकों को ऑनबोर्ड किए जाने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी जनपदों में रोजगार सहायकों को शीघ्र प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट प्राप्त की जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक जल पहुंच रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा जल दर्पण पोर्टल पर रोजगार सहायकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, संबल योजना अंतर्गत लंबित आवेदन, आयुष्मान कार्ड निर्माण, ई-ऑफिस प्रणाली के व्यवस्थित उपयोग, चना एवं मसूर उपार्जन की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री सतीश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment