एक पेड़ से हजार उम्मीदें” रक्सा कोलमी में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

---Advertisement---

एक पेड़ से हजार उम्मीदें” रक्सा कोलमी में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

अनूपपुर जिले के रक्सा कोलमी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छायादार व फलदार पौधों का रोपण

अनूपपुर जिले के रक्सा कोलमी क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टोरेंट पावर प्रोजेक्ट, रक्सा कोलमी द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रोजेक्ट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर कंपनी के उपाध्यक्ष श्री आर.के. सिंह, श्री ओ.पी. नैणवाल, श्री सुधाकर पाण्डेय एवं श्री कुलदीप सिंह बघेल तथा सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) ब्रिगेडियर सी.बी.सिंह अभिरूप पत्रा आकाश श्रीवास्तव श्री आचार्य के अलावा मुख्यालय स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इनके साथ प्रोजेक्ट का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन, हरियाली तथा भविष्य में फल-फूल एवं छाया की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसी प्रकार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment