एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हरियाली का संदेश

---Advertisement---

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हरियाली का संदेश

जन अभियान परिषद के स्वैच्छिकता पर्व में जमुना कालरी विद्यालय में हुआ पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

जमुना कोतमा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड अनूपपुर के सेक्टर क्रमांक-4 में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय, जमुना कालरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान एवं प्रस्फुटन समिति पसान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लिया, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान की सचिव अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अवधराज सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत विद्यालय स्तर से होना आवश्यक है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं।

इस दौरान विद्यालय स्टाफ की सुचिता मैम, परामर्शदाता शिवानी सिंह, सीएमसीएलडीपी के छात्र पारस मुखर्जी, सुनीता चौधरी, अंजलि जायसवाल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करेंगे और उसे एक विकसित वृक्ष बनने तक संरक्षित रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान भी इसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से हरित वातावरण का निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

Leave a Comment