एक माह के खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन, खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित कर किया गया सम्मानित

---Advertisement---

एक माह के खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन, खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित कर किया गया सम्मानित

नगर परिषद बनगांव-राजनगर की पहल, बच्चों के खेल कौशल को निखारने के लिए चला विशेष प्रशिक्षण शिविर

राजनगर। नगर परिषद बनगांव-राजनगर द्वारा नगर के बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जून माह में एक माह का विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण वार्ड क्रमांक 14 स्थित खेल मैदान तथा वार्ड क्रमांक 9 दुर्गा पूजा ग्राउंड, न्यू राजनगर में लगातार एक माह तक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद बनगांव-राजनगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) लखन लाल पानीका, नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह तथा जिला खेल अधिकारी यादव ने खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों के लिए सोल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल अधिकारी यादव ने कहा कि नगर परिषद द्वारा खिलाड़ियों के हित में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को समय-समय पर आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीएमओ लखन लाल पानीका एवं अध्यक्ष यशवंत सिंह ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने भी नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है और वे जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस अवसर पर जितेंद्र पनिका, बृजेश कुशवाहा, बृजेश साहनी, धनंजय यादव, अखंडप्रताप सिंह, अजय शंकर उपाध्याय, चेतन कुशवाह सहित नगर परिषद के कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक, अभिभावक तथा राज्य स्तरीय रेफरी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर खेलों से जुड़े रहने और अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के सम्मान, सामूहिक सोल्पाहार एवं भविष्य में खेल गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment