एक बार फिर तेज रफ्तार से हादसा स्कार्पियो ने कावड़ यात्रियों को मारी टक्कर
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार/ पीथमपुर श्री हनुमान कावड़ यात्रा जो की इंदौर पीथमपुर मार्ग से निकल रही थी आज दोपहर 3:00 बजे एक तेज रफ्तार से आई काले रंग की स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कांवड़ियों के जत्थे में घुस गई जिसके परिणाम स्वरूप 20 से अधिक कावड़ यात्री घायल हो गए जिसमें से चार कावड़ियों जो की गंभीर हालत में थे उन्हें इंदौर रेफर किया गया जबकि 10 का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है उधर अत्यधिक भीड़ के अस्पताल में पहुंचने से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया जिले में अनियंत्रित होकर गाड़ियों द्वारा टक्कर मारना एक आम बात हो गई है
गुस्से में लोगों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी कावड़ यात्रा के साथ पुलिस दल भी चल रहा था उन्होंने तुरंत व्यवस्था को संभालते हुए एम्बुलेंस बुलाकर तुरंत घायलों को अस्पताल की ओर रवाना किया गया कावड़ यात्रा बांकेश्वर महादेव से इंडोरामा की ओर जा रही थी मौका देखकर स्कॉर्पियो का मालिक वाहान छोड़कर फरार हो गया जिसे पीछा करके बाद में लोगों ने वापस पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी



























































