ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस
भाईचारे के साथ दिया शांति का संदेश
राजनगर
मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर राजनगर कोयलांचल के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया जो सी आर ओ कैंप राज नगर स्थित मस्जिद से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक ऑफीसर कॉलोनी न्यू राज नगर साइडिंग होते हुए मस्जिद परिसर पहुंची जहां इसका समापन किया गया
इस दौरान जहां मुस्लिम भाइयों ने सामाजिक सद्भावना के साथ-साथ शांति का संदेश दिया । वही उक्त जुलूस में सामुदायिक झंडे के अलावा राष्ट्रीय झंडा भी दिखा जो राष्ट्रीय एकता को प्रबल करता है। वही जगह-जगह पर हिंदू भाइयों एवं मुस्लिम भाइयों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी
इस अवसर पर राजनगर कोयलांचल के समस्त मुस्लिम बंधु उपस्थित रहे
वही जुलूस के दौरान कोई अशांति ना फैले इसलिए रामनगर थाना प्रभारी सुमित कुमार कौशिक अपने पूरे पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस में उपस्थित रहे।






























































