दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में छात्र परिषद् चुनाव के लिये लोकतांत्रिक मतदान उत्साहपूर्वक सम्पन्न

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। संभाग के अग्रणी शिक्षण संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) चुनाव के लिये मतदान प्रक्रिया उत्साह, अनुशासन और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। कक्षा तृतीय से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

सुबह से ही विद्यालय परिसर में चुनाव को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल रहा। मतदान केंद्रों पर विद्यार्थियों ने सुव्यवस्थित पंक्तियों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए अनुशासन का परिचय दिया। प्रत्येक मतदाता ने जिम्मेदारीपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह संदेश दिया कि सशक्त नेतृत्व का चयन लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। विद्यालय के शिक्षकों और निर्वाचन समिति की देखरेख में पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि नेतृत्व, संस्कार और जिम्मेदारी का निर्माण करने वाली संस्था है। छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों को लोकतंत्र की वास्तविक भावना से परिचित कराते हैं तथा उनमें निर्णय लेने की क्षमता, सहयोग, नेतृत्व और उत्तरदायित्व का विकास करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज के ये विद्यार्थी भविष्य में समाज और राष्ट्र के जागरूक और आदर्श नागरिक बनेंगे।

प्राचार्य अश्वनी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं बल्कि अनुशासन, पारदर्शिता, सेवा-भाव और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों को नेतृत्व, टीमवर्क, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नैतिक मूल्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं की गरिमामयी सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया साथ ही विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र परिषद विद्यालय के अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और रचनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना की जायेगी और छात्र परिषद चुनाव के परिणामों की घोषणा शीघ्र ही विद्यालय प्रशासन द्वारा की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

July 18, 2026

Leave a Comment