धार शहर की विभिन्न कॉलोनी में कल मेंटेनेंस होने के कारण सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरुद्ध रहेगा
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
दिनांक 30.8.2026 को धार शहर की विद्युत वितरण कंपनी 33/11 किलोवाट पर मेंटेनेंस के लिए नौगांव ग्रिड से निकलने वाली 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस होगा जिसके परिणाम स्वरुप शहर के विभिन्न क्षेत्र जैसे त्रिमूर्ति नगर बसंत विहार सिल्वर हिल शरद नगर ऑफीसर कॉलोनी भोज नगर कोर्ट परिसर पर प्रात 8:00 बजे से दोपहर 12:00 तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा इस फीडर ग्रेड से संबंधित सभी कॉलोनी व क्षेत्र में यह प्रदाय अवरुद्ध रहेगा अतः अपने आवश्यक कार्य या तो समय के पहले निपटालें या 12:00 के बाद कार्य करना निश्चित करें समय अनुसार उक्त अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है जनहित में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा यह अनुज्ञा जारी करी गई































































