धार पुलिस अधीक्षक का फ्लैग मार्च, नियम पालन की सख्त चेतावनी कोयलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर — शैलेंद्र जोशी, धार

---Advertisement---

धार पुलिस अधीक्षक का फ्लैग मार्च, नियम पालन की सख्त चेतावनी
कोयलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर — शैलेंद्र जोशी, धार

धार। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से धार पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों से शांति, अनुशासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया गया कि विधि का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। प्रशासन की ओर से नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है

इस दौरान शहर काजी वकार सादिक ने भी समाज की ओर से सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि विरोध स्वरूप किसी सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय लोग अपने-अपने घरों के आंगन में ही नमाज अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज संविधान और कानून पर पूर्ण विश्वास रखता है तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करेगा।

शहर काजी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की स्थिति को संवाद और संवैधानिक व्यवस्था के तहत ही सुलझाया जाना चाहिए।

वहीं कमल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के सदर अब्दुल समद ने भी लोगों से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज शांति, सद्भाव और विधि व्यवस्था के साथ खड़ा है तथा किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में नहीं लिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया है। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment