धार में गूंजी राजपूतों की हुंकार: EWS सरलीकरण और पंचायती राज में आरक्षण लागू करने की मांग, अनुराग प्रताप सिंह राघव बोले ‘हक लेकर रहेंगे’

---Advertisement---

हेडिंग:

रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

सब हेडिंग:

लालबाग से घोड़ा चौपाटी तक निकली ‘ईडब्ल्यूएस क्रांति जन-जागरण यात्रा’; इंदौर-मालवा से उमड़ा जनसैलाब, प्रमाण पत्र प्रक्रिया और पंचायत चुनाव में EWS लागू करने की उठी मांग

 

 

*धार।* आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिले 10% EWS आरक्षण के सरलीकरण और पंचायती राज चुनाव में EWS आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर रविवार 28 जून 2026 को धार में राजपूत समाज ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। ‘ईडब्ल्यूएस क्रांति सरलीकरण जन-जागरण यात्रा’ के बैनर तले हजारों लोगों ने लालबाग से घोड़ा चौपाटी तक पैदल मार्च निकाला। यात्रा का नेतृत्व ईडब्ल्यूएस क्रांति के जनक अनुराग प्रताप सिंह राघव ने किया।

 

मध्य प्रदेश में ईडब्ल्यूएस क्रांति की सर्वप्रथम शुरुआत करने वाले अनुराग प्रताप सिंह राघव निरंतर ईडब्ल्यूएस सरलीकरण की मांगों को लेकर प्रत्येक जिले में यात्रा कर रहे हैं। धार की यह यात्रा उसी क्रम की अहम कड़ी रही।

 

*‘आरक्षण हमारा हक, सरलीकरण तक संघर्ष जारी रहेगा’*

घोड़ा चौपाटी पर सभा को संबोधित करते हुए अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि EWS आरक्षण स्वर्ण वर्ग और क्षत्रिय समाज के लिए संविधान प्रदत्त अधिकार है, लेकिन जटिल प्रक्रिया के कारण अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। प्रमाण पत्र बनवाने की जटिलता, आय और संपत्ति के अस्पष्ट नियम सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सड़क से संसद तक यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक प्रक्रिया पूरी तरह सरल नहीं हो जाती और पंचायती राज चुनाव में भी EWS आरक्षण लागू नहीं हो जाता।

धार जिलाध्यक. यशवंत सिंह सेंगर

धार जिला महामंत्री. जोगेंद्र सिंह सिसोदिया

धार शहरी जिला उपाध्यक्ष. शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया

धार नगर अध्यक. कुलदीप सिंह राजपूत

नैतिक सिंह सिसोदिया

*इंदौर-मालवा से उमड़ा जनसैलाब*

यात्रा में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी सहित पूरे मालवा-निमाड़ अंचल से समाजजन शामिल हुए। प्रदेश संरक्षक कमल सिंह जादौन, संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह सोलंकी, प्रदेश संगठन मंत्री अजित सिंह ठाकुर, अमित सिंह जादौन, यशवंत सिंह सेंगर, प्रदेश संयोजक ठाकुर संतोष सिंह, राहुल बन्ना, अंजनी सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, नितेश सिंह भाटी, शुभम ठाकुर, राहुल सिंह जादौन, गोपाल ठाकुर, विक्रांत सिंह सहित धार जिले के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए युवाओं ने ‘EWS सरलीकरण लागू करो’, ‘पंचायत में भी EWS दो’ और ‘आर्थिक आरक्षण हमारा अधिकार’ के नारे लगाए।

 

*क्या है मुख्य मांग*

1. ईडब्ल्यूएस के लिए आय सीमा में वृद्धि की जाए।

2. जमीन, प्लॉट एवं मकान की बाध्यता पूरी तरह समाप्त की जाए।

3. वर्तमान 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण को बढ़ाकर 20% किया जाए।

4. ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था लागू की जाए।

5. पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू किया जाए।

6. ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो।

7. ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र की वैधता 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की जाए।

8. अनावश्यक दस्तावेजों की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

9. सभी सरकारी योजनाओं एवं भर्तियों में ईडब्ल्यूएस का प्रभावी लाभ सुनिश्चित किया जाए।

10. ईडब्ल्यूएस के सभी नियमों का सरलीकरण कर समान रूप से लागू किया जाए।

 

आगे की रणनीति तय

सभा में निर्णय लिया गया कि सरलीकरण और पंचायत चुनाव में EWS लागू करने की मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला स्तर पर भी जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि समाज के हितों के लिए कार्य करने का अवसर बार-बार नहीं मिलता, इसलिए अब एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

 

यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। घोड़ा चौपाटी पर सभा के बाद शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

Leave a Comment