धार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

---Advertisement---

 

विधायक श्रीमती नीना वर्मा की उपस्थिति में 400 से अधिक नागरिकों ने किया सामूहिक योग

 

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) परिसर में आयोजित हुआ भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम

 

विधायक श्रीमती वर्मा ने अग्रिम पंक्ति में बैठकर किया आयुष प्रोटोकॉल का अभ्यास

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

योग के संकल्प के साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को दिलाई गई ‘नशा मुक्ति की शपथ’

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) परिसर में आज ’12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस वृहद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वर्गों के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ सामूहिक योग अभ्यास किया।

 

*योग प्राचीन भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार: विधायक श्रीमती वर्मा*

 

इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को प्रेरित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनमोल उपहार है, जो न केवल शरीर को निरोगी रखता है बल्कि मन को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।

विधायक श्रीमती वर्मा ने आयुष प्रोटोकॉल के तहत किए गए सभी आसनों और प्राणायाम का पूरी तन्मयता से अभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर विधायक की उपस्थिति में सभी को नियमित योग करने के संकल्प के साथ-साथ ‘नशा मुक्ति की शपथ’ भी दिलाई

 

 

 

 

 

 

 

 

जनभागीदारी से सफल हुआ आयोजन

 

 

इस जिला स्तरीय वृहद आयोजन में नगर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों, उत्साही विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पतंजलि योग संस्था के सदस्यों सहित भारी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और पुरुषों सहित लगभग 400 से अधिक लोगों ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लेकर योग दिवस को सफल बनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment