धामनोद में सराफा दुकान से लाखों के चांदी जेवर चोरी, पारदी गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार….

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिले के धामनोद नगर में एक सराफा दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने लाखों रुपए के चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पारदी गैंग की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना धामनोद के पुराना बस स्टैंड स्थित यशोदा मार्केट की है। यहां स्थित यशोदा ज्वेलर्स पर 6 मई की दोपहर तीन महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। महिलाओं ने दुकान में काफी देर तक चांदी के जेवर देखे और अलग-अलग आभूषण निकलवाकर पसंद करने का नाटक करती रहीं। कुछ समय बाद वे बिना खरीदारी किए वहां से चली गईं।

महिलाओं के जाने के बाद जब दुकान में रखी ज्वेलरी की जांच की गई तो चांदी की एक जोड़ी पायल और कमर का कंदोरा गायब मिला। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, जिसमें वही महिलाएं चोरी करते हुए दिखाई दीं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला

 

बाइट 01

जयप्रकाश पाटीदार, फरियादी ज्वेलर्स

 

बाइट 02

जयकिशन , उप निरीक्षक, धामनोद

3बाईट पारुल बेलापुरकर ASP

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment