ढाबों पर शराब पिलाने और बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी पकड़े

---Advertisement---

ढाबों पर शराब पिलाने और बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी पकड़े

सरई। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनपठार थाना एवं सरई चौकी पुलिस ने रात्रि भ्रमण के दौरान कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8,250 रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त की है।

चौकी सरई एवं थाना करनपठार क्षेत्र में 28 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस टीम रात्रि भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर अलग-अलग ढाबों पर दबिश देकर जांच की गई। पुलिस के अनुसार चार व्यक्ति अपने-अपने ढाबों पर अवैध रूप से शराब बेचते और लोगों को शराब पिलाते मिले।

कार्रवाई उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बालाप्रसाद यादव निवासी मेढ़ाखार के कब्जे से चार अद्धी बीयर बोल्ट, थानेदार विश्वकर्मा निवासी लीला से 30 पाव गोवा शराब, रोहित चौकसे निवासी पीपरीटोला से 14 पाव गोवा शराब तथा राजेंद्र नायक निवासी पालाडिगवार से तीन पाव गोवा शराब के साथ मैकडॉनल, ओल्डमोंक और 8 पीएम की बोतलें जब्त कीं।

पुलिस के अनुसार कुल 47 पाव गोवा शराब, चार अद्धी बीयर बोल्ट तथा अन्य शराब जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 एवं 36 आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर रिहा किया गया।

कार्रवाई में मंगला दुबे के साथ रामप्रसाद मरावी, फूल सिंह श्याम, अनुराग सिंह, साहब सौर, मनोज धुर्वे, प्रिया चौरे, राखी मरापे सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment