चरचा कालरी क्वार्टर में चोरी, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

चरचा कालरी क्वार्टर में चोरी, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

चोरी की रकम से खरीदा था मोबाइल, पुलिस ने नगदी समेत मोबाइल किया बरामद

कोरिया। थाना चरचा क्षेत्र के स्टाफ कॉलोनी स्थित कालरी क्वार्टर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन और नगदी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी अमन सिंह निवासी स्टाफ कॉलोनी चरचा ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी मां 5 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे चरचा आरओ कार्यालय काम करने गई थीं। दोपहर करीब 2 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के पीछे बाथरूम के पास स्थित रोशनदान को तोड़कर अज्ञात चोर घर में दाखिल हुआ था। चोर अलमारी में रखे 50 और 100 रुपये के नोटों सहित कुल 15 हजार रुपये नगद और घर में रखा फल एवं अन्य खाद्य सामान चोरी कर ले गया था। शिकायत पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 151/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को संदेही शमशेर बसोर उर्फ गगन बसोर निवासी घुटरी दफाई चरचा के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस को सूचना मिली कि संदेही ने चोरी की रकम से एक मोबाइल खरीदा है और शेष रकम खर्च कर रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर उनके निर्देश और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संदेही शमशेर बसोर उर्फ गगन बसोर को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने प्रार्थी के घर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम से खरीदा गया करीब 7,500 रुपये कीमत का मोबाइल फोन और 970 रुपये नगद बरामद किया गया

पुलिस ने आरोपी शमशेर उर्फ गगन बसोर पिता दिलीप बसोर उम्र 22 वर्ष निवासी घुटरी दफाई चरचा को 6 अक्टूबर को शाम 4:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक के.एस. गौतम, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, सैनिक विकास सिंह, राजेश और रविदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment