चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, वीडियो वायरल; ट्रेन मैनेजर संजीव शर्मा की बहादुरी की हो रही सराहना

---Advertisement---

भरत रावत, संवाददाता, डबरा

दिनांक: 30/04/2026

ग्वालियर/आगरा। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के रवाना होते ही यात्री जल्दबाजी में चढ़ने का प्रयास करता है और अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रेन मैनेजर संजीव शर्मा ने असाधारण सतर्कता, साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तुरंत यात्री को पकड़ लिया और सुरक्षित अंदर खींच लिया। उनकी इस बहादुरी से एक संभावित रनओवर जैसी गंभीर घटना टल गई। बताया जा रहा है कि कुछ सेकंड की देरी भी भारी पड़ सकती थी।

घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर संजीव शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उनकी सूझबूझ, फुर्ती और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों के ऐसे समर्पण से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि व्यवस्था पर लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है। यह घटना यात्रियों के लिए भी एक सीख है कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment