चचाई थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस कार्रवाई का इंतजार

---Advertisement---

चचाई थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस कार्रवाई का इंतजार

विवेक नगर में स्कॉर्पियो वाहन में शराब की खेप होने का दावा, दूसरे वाहन में शिफ्ट करने की तैयारी की सूचना
अनूपपुर। जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेक नगर कॉलोनी में अवैध शराब तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 4 बजे विजय खेल मैदान के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 18 जेडएच 8090 में बड़ी मात्रा में शराब की खेप रखे होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 6 पेटी शराब रखी गई थी और उसे दूसरे वाहन में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दौरान विवेक नगर क्षेत्र के कुछ युवक वहां मौजूद थे, जिन पर पूर्व से भी शराब तस्करी में संलिप्त होने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री एवं परिवहन का कारोबार संचालित हो रहा है

घटना की सूचना सामने आने के बाद अब स्थानीय लोगों ने चचाई पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शराब की खेप, वाहन तथा इसमें शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अथवा कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
यदि उक्त शिकायत सही पाई जाती है तो पुलिस द्वारा वाहन की जांच, शराब के स्रोत तथा परिवहन में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment