चार माह पहले किया प्रेमविवाह, फांसी पर मिला नवविवाहिता का शव

---Advertisement---

चार माह पहले किया प्रेमविवाह, फांसी पर मिला नवविवाहिता का शव

मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और मारपीट के लगाए आरोप, पुलिस ने पवन चौहान को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्टर : भरत मिश्रा, कोतमा

कोतमा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 गोविंद कॉलरी में 17 सितंबर को 20 वर्षीय नवविवाहिता नेहा कहार का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नवविवाहिता की मौत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच की।

जानकारी के अनुसार नेहा कहार ने करीब चार माह पहले पवन चौहान के साथ प्रेमविवाह किया था। विवाह के बाद दोनों आमाडांड कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मृतिका के नवविवाहिता होने की जानकारी मिलने पर एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य, नायब तहसीलदार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने मृतिका के पति सहित अन्य पर प्रताड़ित करने और मारपीट किए जाने के गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मायके पक्ष के लोगों के कथन दर्ज किए। विवेचना के दौरान पुलिस के अनुसार यह तथ्य सामने आया कि मृतिका और उसके पति के बीच आए दिन विवाद होता था तथा पति द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई।

पति के खिलाफ मामला दर्ज, न्यायालय ने भेजा जेल

पुलिस ने जांच और कथनों के आधार पर मृतिका के पति पवन चौहान के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है। नवविवाहिता की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment