चार हाथियों का दल माडाकोट के जंगल में कर रहा विश्राम

---Advertisement---

 

चार हाथियों का दल माडाकोट के जंगल में कर रहा विश्राम

कोयलांचल समाचार के लिए
रिपोर्टर – शशिधर अग्रवाल

अनूपपुर, 03 जून। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल अंतर्गत गुल्लीडांड बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-2025 स्थित माडाकोट गांव से लगे वन क्षेत्र में चार हाथियों का समूह बुधवार को विश्राम करता देखा गया। हाथी वन तालाब के समीप पेड़ों की छांव में लेटकर आराम कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह समूह पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमावर्ती वन पट्टियों में विचरण कर रहा है। मूल रूप से तीन हाथी कटघोड़ा वन मंडल के जडगा वन परिक्षेत्र में रह रहे बड़े झुंड से अलग होकर स्वतंत्र रूप से घूम रहे थे। बाद में एक अन्य हाथी इनके साथ जुड़ गया, जिससे समूह की संख्या चार हो गई।

करीब 17 दिन पूर्व यह दल मध्यप्रदेश के जैतहरी क्षेत्र के चोलना जंगल से पुनः छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गया था। वर्तमान में हाथियों का यह समूह माडाकोट के जंगल में शांतिपूर्वक विश्राम कर रहा है। वन विभाग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। यह क्षेत्र मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की ग्राम पंचायत चोलना से लगभग 15 से 17 किलोमीटर दूर स्थित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment